July 27, 2024

Web Stories

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग केस में पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। पुलिस ने इस केस में हरियाणा से छठी गिरफ्तारी की हैसलमान खान के घर पर फायरिंग केस में हुई छठी गिरफ्तारी, पुलिस के हाथ लगा रेकी कराने वाला आरोपी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर 14 अप्रैल को हुई फायरिंग से फैंस और सेलिब्रिटीज हैरान रह गए थे। हालांकि, मुंबई पुलिस ने बड़ी मुस्तैदी के साथ आरोपियों को पकड़ा है। बताते चलें कि मुंबई पुलिस ने कुछ दिन पहले सलमान खान के घर पर फायरिंग केस में राजस्थान से मोहम्मद चौधरी को गिरफ्तार किया था। अब मुंबई पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस के हाथ छठा आरोपी लगा है।मुंबई पुलिस ने हरियाणा से एक और आरोपी गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तार कर चुकी है। हरियाणा से गिरफ्तार छठे आरोपी का नाम हरपाल सिंह बताया जा रहा है। हरपाल पर आरोप है कि उसने मोहम्मद रफीक चौधरी को पैसे देकर रेकी करने के लिए कहा था। सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार आरोपियों पर नजर डालें तो पुलिस ने सबसे पहले पंजाब से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद दो आरोपी गुजरात से गिरफ्तार हुए थे।

सलमान के सपोर्ट में आईं एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली

बताते चलें कि सलमान खान के मुंबई में घर पर 14 अप्रैल को तीन राउंड फायरिंग हुई थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने कमान संभाली और अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सलमान खान के घर पर फायरिंग के बाद जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के भाई अनमोल विश्नोई ने एक फेसबुक पोस्ट शेयर किया था और इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। बता दें कि हाल ही में सलमान खान के घर फायरिंग को लेकर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली का रिएक्शन आया था। सोमी अली ने सलमान खान का सपोर्ट किया और विश्नोई समाज से उन्हें माफ करने कि लिए रिक्वेस्ट की थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tamannah Bhatia’s Hottest Shots: A Collection of Bold Beauty Captivating and Hot: Shruti Hassan’s Best Photos Best Dressed at Met Gala 2024: Magical Celebrity Looks in Photos Behind the Scenes: Jamie Lee Curtis and Lindsay Lohan in ‘Freaky Friday 2 Glen Powell Teases Upcoming ‘Top Gun 3’ Filming Schedule