July 27, 2024

Web Stories

फरवरी के महीने में Priyanka Chopra और उनके पति Nick Jonas को मजबूरी में अपना लॉस एंजिल्स वाला छोड़ना पड़ा था। अब प्रियंका अपने पति के साथ अपने आलीशान बंगले में लौट आई हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ने अपने खूबसूरत घर से तस्वीरें शेयर की हैं। 160 करोड़ की हवेली में लौटीं Priyanka Chopra, आलीशान महल से दिखाया इतना खूबसूरत नजारा, नहीं हटेंगी नजरें!

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद अमेरिकन सिंगर (Nick Jonas) के साथ शादी रचा ली और लॉस एंजिल्स में रहने लगीं। प्रियंका और निक का लॉस एंजिल्स में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत 160 करोड़ है।फरवरी में एक रिपोर्ट सामने आई थी कि प्रियंका चोपड़ा को अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी (Malti Marie) के साथ अपना आलीशान बंगला छोड़ना पड़ा था। हालांकि, करीब तीन महीने बाद आखिरकार प्रियंका अपने घर वापस आ गई हैं सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी पर्सनल व प्रोफेनल लाइफ की झलकियां दिखाती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरों के जरिए बताया है कि वह अपने घर वापस आ गई हैं। एक फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हाय।” मिरर सेल्फी में प्रियंका काउच पर लेटकर पोज दे रही हैंPriyanka Chopra LA House

प्रियंका चोपड़ा ने एक और इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने आलीशान बंगले से एक खूबसूरत नजारे की झलक दिखाई दी है। टैरेस से शेयर की गई फोटो में बंगले से रात का एक खूबसूरत नजारा दिख रहा है। Priyanka Chopra LA House

क्यों प्रियंका चोपड़ा ने खाली किया था घर?

पेज सिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका और के लॉस एंजिल्स वाले 20 मिलियन डॉलर (160 करोड़) के बंगले में काफी समय से पानी की सप्लाई की दिक्कत हो रही थी। घर में फफूंदी और सीलन की भी प्रॉब्लम आ रही थी। इससे तंग आकर 2023 में कपल ने सेलर के खिलाफ मुकदमा भी दायर किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tamannah Bhatia’s Hottest Shots: A Collection of Bold Beauty Captivating and Hot: Shruti Hassan’s Best Photos Best Dressed at Met Gala 2024: Magical Celebrity Looks in Photos Behind the Scenes: Jamie Lee Curtis and Lindsay Lohan in ‘Freaky Friday 2 Glen Powell Teases Upcoming ‘Top Gun 3’ Filming Schedule