Web Stories

बॉलीवुड एक्टर रणवी सिंह की एंट्री डॉन 3 में पक्की हो गई है। उनके साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी नजर आएंगी। इसी बीच रणवीर सिंह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैंआज यानी बुधवार की सुबह रणवीर सिंह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। रणवीर विंटर आउटफिट पहने चेहरे पर मास्क लगाए दिखाई दिए। उनका ये अवतार देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि शायद रणवीर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डॉन 3’ के लुक को रिवील नहीं करना चाहते हैं।Don 3: शूटिंग से पहले रणवीर सिंह ने एयरपोर्ट पर मास्क से कवर किया चेहरा, फैंस बोले- 'डॉन 3 का लुक छुपाया'

फरहान अख्तर की डॉन फ्रेंचाइजी का जल्द ही नया पार्ट आने वाला है। अमिताभ बच्चन और शहरुख खान के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री को नया डॉन मिलने वाला है। पहले कहा जा रहा था कि शाहरुख खान ही डॉन 3 का हिस्सा बनेंगे, लेकिन वह इस फिल्म से अपने हाथ खींच चुके हैं। ऐसे में अब मेकर्स ने रणवीर सिंह से हाथ मिलाया है। रणवीर के साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी का जलवा देखने के लिए मिलेगा। दोनों एक्टर के नाम पर मेकर्स की तरफ से ऑफिशियली मुहर लग गई है। इन सब खबरों के बीच रणवीर सिंह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं, जहां पर उनके लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया हैरणवीर सिंह का एयरपोर्ट लुक।

रणवीर सिंह न छुपाया डॉन 3 का लुक?

दरअसल,रणवीर सिंह(Ranveer Singh)को बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां पर एक्टर के लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया। रणवीर एयरपोर्ट पर हमेशा की तरह अपने यूनिक लुक में ही दिखे। एक्टर ने ब्लैक कलर का ओवरकोट पहना हुआ था और सिर पर एक कैप लगाई हुई थी। इन सबके बीच, रणवीर के मेस मास्क ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। एक्टर ने पैपराजी को कुछ सेकंड का समय जरूर दिया, लेकिन उन्होंने चेहरे से मास्क नहीं हटाया। इसी वजह से अब फैंस का मानना है कि एक्टरडॉन 3(Don 3)का लुक फैंस और पैपराजी सबसे छुपा रहे हैं। इसके अलावा, कुछ लोग रणवीर सिंह को ट्रोल भी कर रहे हैं। कई यूजर ने लिखा है कि वह इतनी गर्मी में ओवरसाइज कोट कैसे पहन रहे हैं। कई यूजर ने ये भी कहा है कि एक्टर ने दीपिका पादुकोण के कपड़े पहन लिए हैं।रणवीर आदित्य धर की फिल्म ‘शक्तिमान’ में भी नजर आ सकते हैं। हाल ही में एक्टर मुकेश खन्ना ने रणवीर के ‘शक्तिमान’ बनने पर ऐतराज जताया था। इसके अलावा रणवीर रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में भी दिखाई देगें। बता दें, आखिरी बार रणवीर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे।