July 27, 2024

Web Stories

अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा: द रुल’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर के साथ टीजर की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।  मेकर्स इस फिल्म का टीजर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर रिलीज करेंगे। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना 42वां जन्मदिन मनाएंगेPushpa 2: पैरों में घुंघरू बांधे दिखे 'पुष्पाराज', इस दिन रिलीज होगा अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का टीजर

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर निर्देशक सुकुमार की मूवी पुष्पा 2 को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। इस फिल्म के मेकर्स ने धमाकेदार नए पोस्टर के साथ पुष्पा 2 के टीजर की रिलीज की जानकारी फैंस को दे दी है

फैंस को मिला सरप्राइज
आज यानी की 2 अप्रैल को ‘पुष्पा 2’ के टीजर रिलीज की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। फिल्म का नया पोस्टर रिलीज करते हुए मेकर्स ने फिल्म के टीजर रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 को लेकर बीते साल एक टीजर वीडियो जारी किया गया था। वहीं, कुछ दिनों पहले फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया गया।साल 2024 की मचअवेटेड मूवी ‘पुष्पा 2’ से जुड़ी हर खबर पर फैंस की नजर है। ये इस साल की सबसे ज्यादा बहुप्रतीक्षित मूवी है। जिस पर फैंस आंखें गड़ाए बैठे हैं। साउथ से लेकर नॉर्थ तक साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर निर्देशक सुकुमार की इस फिल्म का हल्ला है। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी ब्लॉकबस्टर मूवी ‘पुष्पा’ की बंपर सक्सेस के बाद इस फिल्म का सीक्वल लेकर सिनेमाघर पहुंचने वाले हैं। जिसे लेकर फैंस के बीच भारी उत्साह है। खुद सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी फिल्म को लेकर काफी सतर्क हैं। वो इस मूवी पर लंबे वक्त से बारीकी से काम कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर मूवी ‘पुष्पा 2’ की पहली झलक को मिली भारी लोकप्रियता के बाद अब इस फिल्म का नया टीजर जारी होने वाला है। जिसे मेकर्स जल्दी ही रिलीज करेंगे। इसकी जानकारी खुद निर्माताओं ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट के जरिए की है। मेकर्स ने फिल्म के नए टीजर रिलीज डेट का ऐलान करते हुए सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का एक और धमाकेदार पोस्टर जारी किया है। जिसमें अल्लू अर्जुन पैरों में घुंघरू बांधे दिख रहे हैं। एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में सामने आए इस पोस्टर के साथ मेकर्स ने ऐलान किया कि मूवी का टीजर 8 अप्रैल 2024 को रिलीज होगा। इस पोस्टर को देखने के बाद फैंस का उत्साह चरम पर है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sizzling Sensation: Noora Fatehi’s Hottest Pics Glamorous and Gorgeous: Jackline Fernandes Hottest Looks Steamy and Stunning: Ananya Pandey’s Hottest Pictures Bold and Beautiful: Kriti Kharbanda’s Hottest Moments Sizzling Sensation: Disha Patani’s Hottest Photoshoots