July 27, 2024

Web Stories

मंगलवार को सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था कि रणवीर सिंह अपनी शादी की फोटोज डिलीट कर दी है और पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ उनके रिश्ते बिगड़ गए हैं। लेकिन उन्होंने फोटोज क्यों डिलीट इसकी वजह सामने आ गई हैं। रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की वेडिंग फोटोज डिलीट होने की सामने आई बड़ी वजह, एक्टर की टीम ने जारी किया बयान

बॉलीवुड इंडस्ट्री में पावर कपल के नाम फेमस रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को लेकर मंगलवार को चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। दरअसल, रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम से दीपिका के साथ शादी वाली सारी फोटोज डिलीट कर दी थी, इसके बाद से सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया था। फैन्स ने सवालों की झड़ी लगा दी थी और पूछने लगे थे रणवीर ने ऐसा क्यों किया। रणवीर ने वेडिंग फोटोज क्यों डिलीट की, इसकी वजह अब जाकर सामने आई हैं। रणवीर की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी कर सारी गलतफहमी दूर कर दी है।

रणवीर सिंह की टीम का स्टेटमेंट

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण में हमेशा से ही शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली है। लेकिन रणवीर ने जब अपनी शादी की फोटोज डिलीट की तो फैन्स को जोरदार झटका लगा। अब उनकी टीम ऐसा करने की रियल वजह बता दी है। टीम ने बयान जारी करते हुए बताया कि एक्टर ने 2023 की सभी पोस्ट को हाइड कर दिया है। इसके साथ उन्होंने शादी की पोस्ट भी हाइड कर दी है, इसी कारण उनके इंस्टाग्राम पर वेडिंग फोटोज नहीं दिख रही है। फिलहाल कपल अपने बेबीमून को जमकर एन्जॉय कर रहा है। आपको बता दें कि दीपिका प्रेग्नेंट है और फिलहाल छुट्टियां मना रही हैं।

कब होगी दीपिका पादुकोण की डिलीवरी

दीपिका पादुकोण की डिलीवरी की बात करें तो वे इसी साल सितंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देगी। बता दें कि कपल ने 2018 में इटली में शादी की थी। शादी के बाद कपल ने 3 रिसेप्शन आयोजित किए थे। दीपिका बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। 2023 में उनकी पठान और जवान रिलीज हुईं थीं और दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस फोड़ कर रख दिया था। दोनों ही फिल्मों 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। दीपिका इसी साल साउथ एक्टर प्रभास के साथ फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आएंगी। 600 करोड़ की ये फिल्म 27 जून को रिलीज होगी। वहीं, रणवीर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल दीवाली पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sizzling Sensation: Noora Fatehi’s Hottest Pics Glamorous and Gorgeous: Jackline Fernandes Hottest Looks Steamy and Stunning: Ananya Pandey’s Hottest Pictures Bold and Beautiful: Kriti Kharbanda’s Hottest Moments Sizzling Sensation: Disha Patani’s Hottest Photoshoots