July 27, 2024

Web Stories

एक्टर अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप रूमर्स के बीच मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप रूमर्स के बीच मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'वह जब कहे...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने ब्रेकअप रूमर्स को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर 5 साल की डेटिंग के बाद एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। हालांकि मलाइका के मैनेजर ने इन खबरों पर पूर्णविराम लगाते हुए इन्हें केवल अफवाह ही बताया था। लेकिन अब मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है,मलाइका अरोड़ा ने अपने पोस्ट में लिखा, “जब वो कहते हैं कि आप नहीं कर सकते तो उसे दो बार करिए और उसका फोटो जरूर लीजिए।” मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट के सामने आने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि एक्ट्रेस ने यह ताना अर्जुन कपूर को मारा है। बता दें कि अर्जुन ने भी बीते दिन अपने ब्रेकअप रूमर्स के बीच एक ऐसा ही क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें अर्जुन ने लिखा था, “हमारे पास जिंदगी में दो विकल्प होते हैं। हम अपने अतीत के या तो कैदी बन सकते हैं या फिर भविष्य की संभावनाओं के एक्सप्लोरर।” अर्जुन कपूर के इस पोस्ट को देखकर फैंस भी सकते में पड़ गए थे कि कहीं दोनों के ब्रेकअप की खबर असली तो नहीं है

बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की थी कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। उन्होंने कहा था, “मलाइका और अर्जुन का रिश्ता बेहद खास है और उनके लिए हमेशा एक-दूसरे के दिलों में खास जगह रहेगी। उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया है और इस मामले में वह दोनों सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखेंगे। वह दोनों अपने रिश्ते में किसी को भी टिप्पणी करने की इजाजत नहीं देंगे।” हालांकि बाद में मलाइका के मैनेजर ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा था कि “नहीं-नहीं, यह सब केवल अफवाह है।” बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर साल 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Glamorous and Gorgeous: Jackline Fernandes Hottest Looks Steamy and Stunning: Ananya Pandey’s Hottest Pictures Bold and Beautiful: Kriti Kharbanda’s Hottest Moments Sizzling Sensation: Disha Patani’s Hottest Photoshoots Glamour and Elegance: Bhavana Menon’s Hottest Pictures