![](https://www.bollywoodbubbles.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-23-at-12.12.30.jpeg)
Jackie Shroff Barefoot Mumbai: जैकी श्रॉफ का अभी हाल ही में एक वीडियो आया है। इस वीडियो में जैकी श्रॉफ बिना चप्पल पहने अपने हाथ में रामलला की मूर्ति लिए दिखाई
22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का अयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे थे। कुछ स्टार्स 22 जनवरी को ही अयोध्या पहुंचे, तो कुछ ने पहले पहुंचकर रामलला के स्वागत की तैयारी की। अब इस आयोजन के खत्म होने के बाद बॉलीवुड स्टार्स वापस आ गए हैं। स्टार्स के मुंबई एयरपोर्ट से एक बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी बीच जैकी श्रॉफ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
अयोध्या के नंगे पैर आए जैकी श्रॉफ
एक्टर जैकी श्रॉफ अलग-अलग वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले जैकी श्रॉफ का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में एक्टर पोछा लगाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद एक्टर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से भी कई वीडियो वायरल हुए। अब इन सब के बीच जैकी श्रॉफ का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जैकी श्रॉफ मुंबई के एयरपोर्ट पर नंगे पैर दिखाई दिए। इस दौरान एक्टर ने अपने हाथ भगवान राम की मूर्ति लिए हुए नजर आए। इस वीडियो में जैकी श्रॉफ के साथ विवेक ओबेरॉय दिखाई दिए। जिन्होंने बताया कि जैकी श्रॉफ यहां से भी नंगे पैर गए थे, वहां से भी नंगे पैर लौटे हैं। जैकी श्रॉफ के इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे है। जैकी श्रॉफ के इस अंदाज ने लोगों को अपना दीवना बना लिया।