July 27, 2024

Web Stories

Ranveer

एक्टर ने ऐसे किया पोस्ट पर रिएक्ट

अनंत और राधिका के प्री वेडिंग का पहला फंक्शन आज 1 मार्च को है। ये फंक्शन 3 मार्च तक चलने वाले हैं। इस प्री वेडिंग में देश विदेश से कई लोग शामिल होने के लिए गुजरात के जामनगर पहुंच गए हैं। अब हाल ही में मशहूर सिंगर बी प्राक ने सोशल मीडिया हैंडल पर रणवीर सिंह संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट पर रणवीर ने भी रिएक्शन दिया है।Anant-Radhika के प्री वेडिंग ने पहुंचे बी प्राक ने रणवीर संग शेयर की तस्वीर, एक्टर ने ऐसे किया पोस्ट पर रिएक्ट

 गुजरात का जामनगर सितारों से सज गया है। आज 1 मार्च को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो गई है। सितारे इस उत्सव में भाग लेने के लिए जामनगर पहुंच गए हैं। सिर्फ स्टार्स ही नहीं, बल्कि बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग समेत कई विदेशी लोग भी इस फंक्शन में शामिल हुए हैं।मशहूर गायक बी प्राक भी इस फंक्शन के लिए वहां पहुंचे हैं। अब उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वेडिंग पार्टी की एक झलक शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने रणवीर संग तस्वीर शेयर की है।

बी प्राक ने शेयर की रणवीर संग फोटो

1 मार्च को बी प्राक अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में दोनों सितारे कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, रणवीर ने सिंगर को अपनी बाहों में कसकर पकड़ रखा है। दूसरी तस्वीर में रणवीर और बी प्राक गले मिलते हुए दिख रहे हैं।

इस पोस्ट को शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा, ‘पिछली रात के बारे में। क्या स्टार, क्या इंसान, क्या जीवंतता और परफेक्ट पार्टी स्टार्टर रणवीर सिंह पाजी, लव यू, प्यार और सम्मान के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद’।

रणवीर ने भी दिया ऐसा रिएक्शन

बी प्राक के इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने भी अपना रिएक्शन शेयर किया है। रणवीर ने लिखा, ‘लव यू पाजी, बड़ा मजा आया, रौनक आ गई महफिल में आपकी बदौलत’।

बता दें कि आज इंटरनेशनल पॉप आइकन रिहाना भी स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस से धमाल मचाएंगी। इसके अलावा पहले दिन एन इवनिंग इन एवरलैंड थीम होगी, जिसमें ड्रेस कोड ‘एलिगेंट कॉकटेल’ होगा। अनंत-राधिका के दूसरे दिन के फंक्शन में ड्रेस कोड ‘जंगल फीवर’ के साथ ए वॉक ऑन द वाइल्डसाइड की मेजबानी की जाएगी। तीसरे दिन दो फंक्शन होंगे

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sizzling Sensation: Noora Fatehi’s Hottest Pics Glamorous and Gorgeous: Jackline Fernandes Hottest Looks Steamy and Stunning: Ananya Pandey’s Hottest Pictures Bold and Beautiful: Kriti Kharbanda’s Hottest Moments Sizzling Sensation: Disha Patani’s Hottest Photoshoots